नाबालिग किशोरी अपहरण व दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग किशोरी अपहरण व दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना पट्टी पुलिस ने रविवार को बीबीपुर नहर पुलिया के पास से आरोपी मंगल सिंह को दबोच लिया। आरोपी अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव का निवासी बताया गया है।मामला दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अपहरण से जुड़ा है। इस संबंध में थाना पट्टी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इसी मामले में 19 मई को सहआरोपी गुलजार अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह की टीम ने कार्रवाई की।
थाना पट्टी के उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव एवं कांस्टेबल अभिनव नारायण सिंह ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
Comments
Post a Comment