प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत, क्लीनिक पर लापरवाही और पुलिस पर समझौते का आरोप



प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत, क्लीनिक पर लापरवाही और पुलिस पर समझौते का आरोप
पट्टी। क्षेत्र के सैफाबाद बाजार स्थित कृष्णा क्लीनिक एंड मैटरनिटी सेंटर में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक संचालकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई करने के बजाय समझौता कराने का आरोप लगाया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।जानकारी के अनुसार पर्वतपुर सुलेमान गांव निवासी 23 वर्षीय यास्मीन बानो की शादी 16 जून 2025 को सैफाबाद निवासी मोहम्मद अयान के साथ हुई थी। यास्मीन गर्भवती थीं और 26 मई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें सैफाबाद स्थित कृष्णा क्लीनिक एंड मैटरनिटी सेंटर में भर्ती कराए थे।परिजनों का आरोप है कि तीन दिनों तक महिला का प्रसव नहीं कराया गया। 29 मई की शाम करीब पांच बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद क्लीनिक संचालक ने उसे अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। मृतका के ससुर हदीस के अनुसार वह अन्य लोगों को बुलाने घर गए थे, इसी दौरान उनकी बहू की मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए बिना परिजनों की मौजूदगी के शव को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मृतका के ससुर हदीस का आरोप है कि शुक्रवार शाम जब वे शिकायत लेकर सैफाबाद चौकी पहुंचे तो चौकी प्रभारी ने कार्रवाई करने के बजाय समझौते की बात कही। उनका कहना है कि प्रसव के लिए 30 हजार रुपये तय हुए थे, जिस पर उन्हें 20 हजार रुपये और जोड़कर 50 हजार रुपये में समझौता करने की सलाह दी गई। हदीस का आरोप है कि रात करीब एक बजे उन पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया, जबकि उन्हें अब तक कोई राशि नहीं मिली है।शनिवार को महिला के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।वहीं मामले में सैफाबाद चौकी प्रभारी योगेंद्र पटेल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रात में बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर आए थे। उनसे लिखित तहरीर मांगी गई, लेकिन वे वापस चले गए। चौकी प्रभारी के अनुसार शनिवार भोर करीब तीन बजे सूचना मिली कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है और वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज