बाइक फिसलने से युवक घायल, हाथ में फ्रैक्चर
बाइक फिसलने से युवक घायल, हाथ में फ्रैक्चर
पट्टी।पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर दीवानगंज बाजार के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मरियमपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र राम जतन आज दोपहर मुंबई जाने के लिए अपने घर से निकला था। जैसे ही वह बाइक से दीवानगंज बाजार के पास पहुंचा, अचानक उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में अनिल कुमार सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बाईक से युवक को गिरता देख आसपास के लोग पहुंचे और युवक को एंबुलेंस से पट्टी सीएचसी भेजा। जहां पर डाक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। युवक के हाथ गंभीर चोट आई है।
Comments
Post a Comment