बेलखरनाथ धाम में वन माफियाओं का आतंक, धड़ल्ले से काटे जा रहे फलदार और कीमती पेड़,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

बेलखरनाथ धाम में वन माफियाओं का आतंक, धड़ल्ले से काटे जा रहे फलदार और कीमती पेड़,

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग
पट्टी। तहसील क्षेत्र के बेलखरनाथ धाम इलाके में वन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े आम के फलदार पेड़ों के साथ ही नीम, जामुन व अन्य कीमती पेड़ों की अवैध कटाई लगातार जारी है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही पेड़ों की कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से इलाके में अवैध कटान का खेल चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि फलदार और छायादार पेड़ों की लगातार कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं वन माफिया बेखौफ होकर खुलेआम हरे पेड़ों पर आरा चलवा रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग भी हरकत में आया है।
मामले में वन दरोगा राजकुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज