सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी इंद्रराज वर्मा (40) अपने पुत्र शिवा वर्मा (20) के साथ बाइक से जौनपुर जनपद के सुजानगंज में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उडैयाडीह बाजार के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार बताया जा रहा है।
मामले में पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना थाने में नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज