पट्टी तहसील में हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदार मौनवन माफियाओं के आगे नतमस्तक दिख रहा सिस्टम, कई इलाकों में धड़ल्ले से कट रहे हरे-भरे पेड़,
पट्टी तहसील में हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदार मौन
वन माफियाओं के आगे नतमस्तक दिख रहा सिस्टम,
कई इलाकों में धड़ल्ले से कट रहे हरे-भरे पेड़,
पट्टी। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच पट्टी तहसील क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान का खेल तेजी से चल रहा है। वन माफिया बेखौफ होकर हरियाली को उजाड़ने में जुटे हैं और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रही है।
क्षेत्र के उड़ैयाडीह, सोनाही, दीवानगंज, पृथ्वीगंज बाजार, सैफाबाद, मुजाही, करैला, मंगडौर समेत कई स्थानों पर हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात पेड़ों पर आरा चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से जहां पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ रहा है, वहीं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं रह गया है।अब सवाल उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में क्षेत्र में यह अवैध कटान चल रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं या फिर इसी तरह हरियाली का सफाया होता रहेगा। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Comments
Post a Comment