अर्धनिर्मित मॉडल स्कूल के पास से 1 किलो 145 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अर्धनिर्मित मॉडल स्कूल के पास से 1 किलो 145 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देनवा दुवौली स्थित अर्धनिर्मित देनवा मॉडल स्कूल के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से कुल 1 किलो 145 ग्राम अवैध गांजा, 8 पुड़िया गांजा और बिक्री के 345 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 24 जुलाई 2026 की रात थाना पट्टी के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वारंटी की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति झोले में अवैध गांजा लेकर घूम-घूम कर पुड़िया बनाकर बेचता है। वह देनवा मॉडल स्कूल के पास बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी पट्टी, प्रदीप सिंह को मौके पर बुलाया। सीओ पट्टी की उपस्थिति में आरोपी की जामा तलाशी ली गई, जिसमें उसके बाएं हाथ के झोले से काली पन्नी में रखा अवैध गांजा 8 पुड़ियों सहित और पैंट की जेब से 345 रुपये नकद बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल कराने पर बरामद गांजे का कुल वजन 1 किलो 145 ग्राम पाया गया।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान राम सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी सुखऊ दुवौली, थाना पट्टी, प्रतापगढ़ के रूप में बताई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मजदूर है और अपनी जरूरतों व शौक को पूरा करने के लिए सुनसान जगहों पर रहकर गांजा बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज