रायपुर गांव जीजीआईसी के बगल बिना बिजली विभाग के अनुमति के 11000 लाइन के नीचे दो तल्ला मकान हुआ निर्माण

रायपुर गांव जीजीआईसी के बगल बिना बिजली विभाग के अनुमति के 11000 लाइन के नीचे दो तल्ला मकान हुआ निर्माण 
पट्टी। पावर हाउस के अवर अभियंता मुखराज ने मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 बजे पट्टी कोतवाल को तहरीर देकर आरोपित किया है कि पट्टी ग्रामीण क्षेत्र में रायपुर गांव स्थित जीजीआईसी स्कूल के बगल 11000 लाइन के नीचे बिना बिजली विभाग के अनुमति के दो तल्ला मकान एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कर लिया गया। जिसके कारण 11000 लाइन साउथ फीडर ब्रेकडाउन हो जाती है। उक्त के द्वारा जानबूझकर लाइन के नीचे मकान का निर्माण किया गया। निर्माण के दौरान विद्युत दुर्घटना होते-होते बची थी। निर्माण हो जाने से भविष्य में भयंकर विद्युत दुर्घटना घटित होने की प्रबल संभावना है। जिससे जनहानी के साथ उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की काफी क्षति होगी। एवं विद्युत विभाग छबि धूमिल होगी। इसलिए बिना विद्युत विभाग के अनुमति के एचटी लाइन के नीचे अवैध रूप से बना मकान निर्माण करने एवं विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत आपूर्ति बाधा उत्पन्न करने संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज करने एवं लाइन के नीचे अवैध रूप से निर्माण को हटाने की मांग की है 
इस संबंध में अवर अभियंता मुख्य राज्य ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है कि 11000 लाइन के नीचे डबल तल्ला मकान बना लिया गया इससे खतरे की प्रबल संभावना बनी हुई है इसलिए एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज