साल्हीपुर कंजास गांव में नाली विवाद के मामले में 14 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस एक को लिया हिरासत में लेकर कर रही पूछतांछ
साल्हीपुर कंजास गांव में नाली विवाद के मामले में 14 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस एक को लिया हिरासत में लेकर कर रही पूछतांछ
पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में जलनिकासी की नाली की सफाई के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना बीते गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। वर्षा के पानी की निकासी के लिए राजस्व विभाग की टीम और कंधई पुलिस गांव पहुंची थी। शिकायतकर्ता राम निवास वर्मा ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने नाले की निकासी रोक दी है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और फसलों को नुकसान हो रहा है। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक की पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ने पर जब पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो में कुछ युवक पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक युवक पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कंधई थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। उक्त जानकारी क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को दिन में 11:30 के आसपास प्रेस नोट जारी कर दी है।
Comments
Post a Comment