21 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार,न्यायालय से जारी था गैर जमानती वारंट, घर के पास से पुलिस ने दबोचा,
21 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार,
न्यायालय से जारी था गैर जमानती वारंट, घर के पास से पुलिस ने दबोचा,
पट्टी। पुलिस ने शनिवार को 21 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार हमराही सोनू कुमार के साथ क्षेत्र में जांच और वांछित वारंटियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सरवेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र सत्यनारायण मौर्या निवासी मौर्य नगर, कस्बा पट्टी को उसके घर के पास से पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 68/2005 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार और हमराही सोनू कुमार शामिल रहे।
Comments
Post a Comment