नहर में पुलिया के बीच फंसा मिला लापता दिव्यांग का शव, मचा हड़कंप,25 जुलाई से था लापता, परिजनों ने कंधई थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

नहर में पुलिया के बीच फंसा मिला लापता दिव्यांग का शव, मचा हड़कंप,
25 जुलाई से था लापता, परिजनों ने कंधई थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के समीप शारदा सहायक खंड-36 नहर में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पुलिया के बीच फंसे एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। आस-पास के लोगों से पहचान कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कंधई थाना क्षेत्र के अस्थरा गांव निवासी रामू पटेल के रूप में की। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। रामू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई ओम प्रकाश और छोटे भाई राजीव हैं। बताया गया कि रामू दिव्यांग था, जिसके कारण उसकी शादी नहीं हुई थी और वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था।25 जुलाई को अचानक ग् हो गया था लापता परिजनों के मुताबिक रामू बीते 25 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कंधई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से तलाश कराने की मांग की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह कुंदनपुर के पास नहर में शव मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।
नहर में शव आखिर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में थाना इंस्पेक्टर क्राइम शुभनाथ साहनी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी शव को नहर से बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज