गधियावा गांव में शादी के 3 माह के अंदर ही विवाहिता की जहर से मौत पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

गधियावा गांव में शादी के 3 माह के अंदर ही विवाहिता की जहर से मौत पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप 
पट्टी। शादी के महज तीन माह के अंदर ही विवाहिता की जहर खाने से प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने दहेज कम होने के चलते ससुराली जनों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।
जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत बनकट नगईपुर गांव निवासी कमलेश वर्मा ने आसपुर देवसरा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी काजल उर्फ रानी की शादी बीते 8 मई 2026 को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव निवासी निखिल पटेल पुत्र रामकुमार के साथ की थी। शादी में दहेज कम देने की बात को लेकर विवाहिता को पति सास ननद आदि प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता का आरोप है कि उसे मंगलवार की शाम 5 बजे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है। वह खोजते खोजते जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ पहुंचा तो वहां उसकी हालत खराब थी। उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज के स्वरूप रानी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कमलेश का आरोप है कि उसकी बेटी ने मरने से पहले बताया कि उसे पति ससुर सास ननंद ने जबरन जहर खिला दिया। जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई। पीड़ित ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज