35 छात्र-छात्राओं को मिले निशुल्क डेस्कटॉप, रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान

35 छात्र-छात्राओं को मिले निशुल्क डेस्कटॉप, रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान
पट्टी। ब्लॉक सभागार पट्टी में रविवार को राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तत्वावधान में निशुल्क डेस्कटॉप वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 35 छात्र-छात्राओं को निशुल्क डेस्कटॉप वितरित किए गए, जबकि रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने छात्र-छात्राओं को डेस्कटॉप वितरित करते हुए कहा कि डिजिटल भारत के निर्माण में कंप्यूटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज का दौर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का है और एआई सीखने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने राजीव गांधी कंप्यूटर संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह 'पप्पू' ने कहा कि डिजिटल शिक्षा कंप्यूटर, इंटरनेट और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ, प्रभावी और समय व स्थान की सीमाओं से मुक्त बनाती है। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल एवं प्रमुख सुशील सिंह ने भी कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।आशा चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में युसूफ अंसारी, प्रदीप चौरसिया, रामजी यादव, श्यामलाल, अंशु पाठक, उदित, दुर्गेश सहित कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक दीपक वर्मा ने पूर्व मंत्री मोती सिंह सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मुन्ना पटेल, महेंद्र पटेल, अमरजीत, नंदलाल, विजय बरनवाल, अखिलेश प्रजापति, आदित्य सिंह, शुभी पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज