रासायनिक खाद खाने से तीन वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
रासायनिक खाद खाने से तीन वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में रासायनिक खाद खाने से तीन वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। रमईपुर नेवादा निवासी रियासत अली रविवार को खेत में रासायनिक खाद डालने गए थे। उनके साथ तीन वर्षीय पुत्र शोएब खान भी था। बताया जाता है कि रियासत अली ने बच्चे को खाद के बोरे के पास बैठाकर खेत में खाद डालने चले गए। इसी दौरान मासूम ने खेल-खेल में कई मुट्ठी रासायनिक खाद खा ली।
कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे रविवार शाम करीब 5:30 बजे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Comments
Post a Comment