फॉर्म ऑनलाइन कराने निकली किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

फॉर्म ऑनलाइन कराने निकली किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बिनैका गांव से फॉर्म ऑनलाइन कराने के लिए बाजार गई 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।बिनैका गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी करीब 17.5 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे फॉर्म ऑनलाइन कराने की बात कहकर घर से बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।महिला का आरोप है कि उसकी बेटी की एक युवक से फोन पर बातचीत होती थी, जिस पर परिवार ने पहले ही रोक-टोक लगा दी थी। आरोप है कि उक्त युवक आशीष उर्फ सिक्की बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ भगा ले गया।परिजनों की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी आशीष उर्फ सिक्की के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज