धान की रोपाई के दौरान युवती पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

धान की रोपाई के दौरान युवती पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही एक युवती पर कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, कुंदनपुर गांव निवासी सपना सरोज (25) पुत्री कमलेश सरोज सोमवार शाम करीब 3:30 बजे खेत में धान की रोपाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाएं लाठी-डंडा लेकर पहुंचीं और उसके साथ मारपीट करने लगीं। इसी बीच दो युवक भी मौके पर पहुंचे और युवती की पिटाई कर दी।
मारपीट में सपना सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार ने बताया कि घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज