विवाद को लेकर युवक को पीटा शिकायत पुलिस से

विवाद को लेकर युवक को पीटा शिकायत पुलिस से
आसपुर देवसरा मेड़ काटने के विरोध पर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटीआसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव में शनिवार की दोपहर खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। भाटी कला गांव निवासी अजय कुमार वर्मा के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह अपने खेत पर गया तो देखा कि पड़ोसी उसकी खेत की मेड़ काट रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मामले में थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज