चारपाई पर चढ़कर कोबरा ने मासूम को डसा, मौत,मां के बगल सो रहे तीन वर्षीय बच्चे की कलाई में सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में थमी सांस,

चारपाई पर चढ़कर कोबरा ने मासूम को डसा, मौत,

मां के बगल सो रहे तीन वर्षीय बच्चे की कलाई में सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में थमी सांस,
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तीबीपुर गांव में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। मां के बगल चारपाई पर सो रहे तीन वर्षीय मासूम को कोबरा सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।तीबीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पाल का तीन वर्षीय बेटा कार्तिक पाल शुक्रवार रात अपनी मां के बगल चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर घर में पहुंचा कोबरा सांप चारपाई पर चढ़ गया और मासूम के दाहिने हाथ की कलाई में डस लिया। कार्तिक के चीखने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली तो उसके हाथ से खून बहता देख उनके होश उड़ गए।
परिजन आनन-फानन में कार्तिक को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मासूम को डसने के बाद कोबरा सांप जमीन पर पड़ा था। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर सांप को मार डाला। परिजनों के मुताबिक दिनेश पाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। कार्तिक चार बच्चों में दूसरे नंबर का बेटा था। मासूम की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज