गौ गर्जना धर्मसभा में जाने से पहले रेडीगारापुर के तीन गौ सैनिक हाउस अरेस्ट

गौ गर्जना धर्मसभा में जाने से पहले रेडीगारापुर के तीन गौ सैनिक हाउस अरेस्ट
पट्टी। राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली गौ गर्जना धर्मसभा में शामिल होने जा रहे रेडीगारापुर गांव के तीन गौ सैनिकों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उनके घरों पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से समर्थकों में नाराजगी है।
आसपुर देवसरा क्षेत्र के रेडीगारापुर निवासी अंगद पांडेय, विवेक पांडेय और लक्ष्मी शंकर पांडेय शुक्रवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की लखनऊ के मान्यवर कांशीराम उपवन में प्रस्तावित गौ गर्जना धर्मसभा में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय पुलिस उनके घर पहुंची और तीनों को बाहर जाने से रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर दिया।बताया जा रहा है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश की 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा पूर्ण करने के बाद शुक्रवार को गौ गर्जना धर्मसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीनों गौ सैनिक लखनऊ जाने वाले थे।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई एहतियाती कार्रवाई माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज