न्यायालय के आदेश पर आसपुर देवसरा पुलिस ने आठ के विरुद्ध दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी
न्यायालय के आदेश पर आसपुर देवसरा पुलिस ने आठ के विरुद्ध दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी
आसपुर देवसरा। इलाके के भीखमपुर निवासी प्रमिला देवी ने एससी एसटी कोर्ट के आदेश से गांव के आठ लोगों पर मारपीट, गाली गलौज व धमकी की प्राथमिकी आसपुर देवसरा थाने पर दर्ज कराया है। अदालत में वाद प्रस्तुत कर उन्होंने बताया कि 4 जून को गांव के उमेश, दिनेश, ओम प्रकाश, उमाशंकर, अंकित, कुसुम, उमेश यादव, संस्कार व शिव सभी निवासी प्रीतमपुर के लोगों द्वारा मेरे पुत्र लकी व परिवार के अमित कुमार दोनों को बकरी चरा कर घर लौटते समय रास्ते में जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारा पीटा। उलाहना देने जा रही थी तभी यादव बस्ती के सभी लोग आकर उसे भी मार पीटकर घायल कर दिए। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, बलवा, एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।संवाद
Comments
Post a Comment