बाइक के सामने कुत्ता आने से महिला गंभीर घायल, कुत्ते की मौके पर मौत

बाइक के सामने कुत्ता आने से महिला गंभीर घायल, कुत्ते की मौके पर मौत
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर बाजार के समीप शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, आसपुर देवसरा क्षेत्र के पर्वतपुर सुलेमान निवासी रेशमा बानो (22) पत्नी शाहरुख खान अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से ससुराल राजा बाजार, जनपद जौनपुर जा रही थीं। नारंगपुर बाजार के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे रेशमा बानो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में बाइक से टकराने के कारण कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।
सीएचसी पट्टी में तैनात डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज