प्रतापगढ़ में दहेज के लिए दरिंदगी: विवाहिता को पीटा, ,डेढ़ साल से मासूम बेटी से दूर रखा और जान से मारने की धमकी,
प्रतापगढ़ में दहेज के लिए दरिंदगी: विवाहिता को पीटा, ,
डेढ़ साल से मासूम बेटी से दूर रखा और जान से मारने की धमकी,
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव की रहने वाली स्मिता चौरसिया ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और अपनी ही मासूम बेटी से दूर रखने का गंभीर आरोप लगाया है।
स्मिता की शादी 18/04/2018 को हिंदू रीति-रिवाज से ग्राम रामपुर वेला (थाना पट्टी) निवासी पवन कुमार चौरसिया (पुत्र शेरबहादुर चौरसिया) के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति पवन, जेठ (विजय, प्रदीप, रामप्रताप) और देवर कृष्ण कुमार द्वारा 1 लाख रुपये और एक सोने की चेन दहेज में लाने का दबाव बनाया जाने लगा।
पति-पत्नी के रिश्ते से 28/03/2021 को पुत्री अक्षिता चौरसिया का जन्म हुआ। आरोप है कि 11/04/2025 को ससुराल वालों ने विवाहिता को बुरी तरह पीटा, उसकी मासूम पुत्री को छीन लिया और घर से भगा दिया।
जब 29/07/2026 को पीड़िता ने अपनी बेटी के बारे में जानकारी लेनी चाही, तो जेठ विजय कुमार ने धमकी दी कि जब तक दहेज लेकर नहीं आओगी, तब तक कुछ नहीं बताएंगे।
आरोपियों ने यहां तक धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत या प्रार्थना पत्र दिया, तो मां-बेटी दोनों को जान से मार देंगे। पीड़िता का स्त्री धन और जरूरी शैक्षणिक मार्कशीट भी ससुराल पक्ष ने हड़प ली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 30/07/2026 को थाना आसपुर देवसरा में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
Comments
Post a Comment