रेलवे ट्रैक पर मानसिक रूप से बीमार युवक का शव मिला, पोस्टमार्टम को भेजा गया

रेलवे ट्रैक पर मानसिक रूप से बीमार युवक का शव मिला, पोस्टमार्टम को भेजा गया
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में नीमा गोपालपुर हॉल्ट से करीब 700 मीटर पूर्व रेलवे ट्रैक पर सोमवार एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार राहगीरों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान इंद्र कुमार (32) पुत्र किशोरी लाल, निवासी ग्राम नीमा के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए।मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि इंद्र कुमार लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे वह घर से निकले थे। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। सोमवार को रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की सूचना मिली।परिजनों के अनुसार इंद्र कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे—दीक्षा (12), अंश (10) और दिव्या (5) हैं। मां नरमा देवी ने बताया कि इंद्र कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज