पति से सुरक्षा की गुहार, बच्चों को वापस दिलाने की मांग

पति से सुरक्षा की गुहार, बच्चों को वापस दिलाने की मांग
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के असुढ़ी गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने दोनों बच्चों को वापस दिलाने तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि पति ने उसके दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ फिर मारपीट की गई और धमकी दी गई।पीड़िता का कहना है कि पति की प्रताड़ना से वह काफी परेशान है। उसने कोतवाली पट्टी में तहरीर देकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, दोनों बच्चों को वापस दिलाने तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज