चार साल पुराने मारपीट व तोड़फोड़ के मुकदमे का फरार आरोपी गिरफ्तार

चार साल पुराने मारपीट व तोड़फोड़ के मुकदमे का फरार आरोपी गिरफ्तार
पट्टी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधई पुलिस ने वर्ष 2022 के मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधई थाना पुलिस ने फरार आरोपी लाले यादव उर्फ प्रमोद यादव निवासी दुलापुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक अनुपम पटेल और आरक्षी राहुल पटेल ने की।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे में मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।कंधई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज