पट्टी नगर में जल्द लगेगी सरदार पटेल की प्रतिमा

पट्टी नगर में जल्द लगेगी सरदार पटेल की प्रतिमा
पट्टी। पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह घोषणा पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान की।पूर्व मंत्री ने बताया कि रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित डेस्कटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान पटेल समाज के मुन्ना पटेल, दीपक वर्मा, अमरनाथ पटेल समेत समाज के कई बुद्धिजीवियों ने पट्टी नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग रखी थी। मांग पर विचार करने के बाद प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को प्रतिमा लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थान निर्धारित होने के बाद प्रतिमा का ऑर्डर देकर उसे मंगाया जाएगा। जल्द ही प्रतिमा स्थापित कर उसका अनावरण कराया जाएगा।


सावन में आज से शुरू होगा चौथा विशाल रुद्राभिषेक

पट्टी। सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पट्टी नगर में लगातार चौथे वर्ष विशाल रुद्राभिषेक का आयोजन शुरू होगा। 25 अगस्त तक नगर के अलग-अलग शिवालयों में प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक भगवान शिव का रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान कराया जाएगा।
पहले दिन वार्ड नंबर एक स्थित संतोषी मां मंदिर परिसर के शिवालय में रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के विभिन्न शिवालयों में अलग-अलग यजमानों द्वारा रुद्राभिषेक कराया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि रुद्राभिषेक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा 26 अगस्त को सीताराम संकीर्तन और 27 अगस्त को उड़ैयाडीह रोड स्थित मां अन्नपूर्णा पैलेस में शिवचर्चा का आयोजन किया जाएगा।अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने शिवभक्तों से परिवार सहित आयोजन में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज