मां ने डांटकर छीना मोबाइल तो घर छोड़कर चला गया किशोर,सिम निकालकर तोड़ दिया था, तीन दिन से लापता बेटे की तलाश में भटक रही मां; पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की

मां ने डांटकर छीना मोबाइल तो घर छोड़कर चला गया किशोर,सिम निकालकर तोड़ दिया था, तीन दिन से लापता बेटे की तलाश में भटक रही मां; पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज 

सिम निकालकर तोड़ दिया था, तीन दिन से लापता बेटे की तलाश में भटक रही मां; पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की

पट्टी। मां की डांट और मोबाइल छीनकर सिम तोड़ने से नाराज किशोर घर छोड़कर लापता हो गया। तीन दिन तक रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परेशान मां ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सारडीह गांव निवासी आरती धुरिया पत्नी लालजी धुरिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने अपने बेटे को किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया और उसमें लगी सिम निकालकर तोड़ दी।बताया कि मां की डांट और मोबाइल छीनने से नाराज किशोर उसी रात बिना सिम वाला मोबाइल, कपड़े और अन्य सामान लेकर घर से निकल गया। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की गई, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चला।लगातार तीन दिन तक खोजबीन के बाद भी बेटे का सुराग न मिलने पर मां ने आसपुर देवसरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस किशोर की तलाश के साथ ही उसके घर से जाने के कारणों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज