कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।तहरीर के अनुसार, दो दिन पहले छात्रा विद्यालय गई थी। आरोप है कि गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।सीओ पट्टी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को बयान के लिए सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment