राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हुए संतोष पांडे
राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हुए संतोष पांडे
पट्टी। क्षेत्र के सदहा निवासी संतोष पांडेय पुत्र सत्य नारायण पांडेय 40 वर्ष को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय प्रशिक्षण महानिदेशालय भारत सरकार द्वारा ' नेशनल कौशलाचार्य पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित राजकीय आईटीआई में एक कुशल प्रशिक्षण प्रदाता हैं।उन्हें कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके असाधारण तकनीकी ज्ञान के प्रसार और आद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों को तैयार करने लिए किए गए योगदान के लिए (जिसमें महिलाओं का प्रशिक्षण भी शामिल है)भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिया गया है।जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Comments
Post a Comment