नशेड़ी बेटे से परेशान मां परिवार संग पहुंची थाने, दी तहरीर

नशेड़ी बेटे से परेशान मां परिवार संग पहुंची थाने, दी तहरीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पूरेधना गांव निवासी मीरा देवी पत्नी संतलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसका बड़ा बेटा नशे का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचकर मां, छोटी बहू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। इससे पूरा परिवार परेशान है।महिला के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसका बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोप है कि वह लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर परिवार के लोगों को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद मीरा देवी परिवार के साथ दोपहर करीब 2:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंची और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज