रानीपुर गांव में विधवा बेसहारा महिला को नहीं मिला आवास, जर्जर मकान में रहने को मजबूर
रानीपुर गांव में विधवा बेसहारा महिला को नहीं मिला आवास, जर्जर मकान में रहने को मजबूर
पट्टी। तहसील क्षेत्र के रानीपुर गांव में आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से 60 वर्षीय विधवा महिला जर्जर कच्चे मकान के सहारे जीवन गुजारने को मजबूर है। बारिश के मौसम में मकान की जर्जर दीवारें महिला के लिए खतरा बनी हुई हैं। दीवार गिरने पर हादसे की आशंका बनी हुई है।
रानीपुर गांव निवासी कर्मा देवी पत्नी स्वर्गीय छंगू शर्मा के पति की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। वह पुराने कच्चे मकान की दीवार के सहारे टीन शेड लगाकर और उसे प्लास्टिक से ढककर किसी तरह गुजर-बसर कर रही है।मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे कर्मा देवी ने बताया कि वह कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान से आवास उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बारिश के मौसम में कच्चे मकान में सीलन बढ़ने से दीवारों के गिरने का खतरा बना हुआ है।महिला ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। शाम करीब 7:30 बजे बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मा देवी बेसहारा महिला हैं और उन्हें अभी तक आवास की सुविधा नहीं मिली है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों से जल्द की जाएगी।इस संबंध में एसडीएम पट्टी पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Comments
Post a Comment