ब्लड चेकअप, दंत चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड शिविर के माध्यम से समाज सेवा की नई शुरुआत

ब्लड चेकअप, दंत चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड शिविर के माध्यम से समाज सेवा की नई शुरुआत
पट्टी।वीआरटी फाउंडेशन का आज भव्य शुभारंभ समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया। स्थापना के पहले ही दिन फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार की सुबह भुई फोर नाथ के मंदिर परिसर में एक दिवसीय ब्लड चेकअप शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर तथा आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई, ब्लड चेकअप करवाया तथा आयुष्मान कार्ड संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजन से पहले लगातार दो दिनों तक पूरे क्षेत्र में टेम्पो पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने इस जनसेवा अभियान में भाग लिया।
वीआरटी फाउंडेशन के संस्थापक त्र्यमकेश पांडेय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और भविष्य में भी ऐसे सेवा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।सह-संस्थापक यथार्थ सिंह ने कहा कि पूरी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत के कारण यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस पूरे आयोजन की सोशल मीडिया मार्केटिंग और डिजिटल उपस्थिति का श्रेय सोशल मीडिया हेड आयुष्मान गुप्ता को जाता है, जिन्होंने निरंतर मेहनत करते हुए शिविर की प्रत्येक गतिविधि को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक कार्तिकेय पांडेय एवं दिव्यांशु दुबे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज