गौ सम्मान अभियान की ज्ञापन रैली आज, अधिकाधिक सहभागिता की अपील
गौ सम्मान अभियान की ज्ञापन रैली आज, अधिकाधिक सहभागिता की अपील
प्रतापगढ़। गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को जनपद मुख्यालय पर ज्ञापन रैली निकाली जाएगी। आयोजकों ने जिले के सभी सनातनी हिंदू एवं गौ भक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार रैली सोमवार सुबह 10 बजे लीला पैलेस, प्रतापगढ़ से शुरू होगी। इसके बाद रैली मीराभवन चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी, जहां गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान से संबंधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।अभियान के जिला प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए जिलेभर के गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment