नीट यूजी में सफलता पर छात्रा शुभी तिवारी का सम्मान, जनसत्ता दल जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
नीट यूजी में सफलता पर छात्रा शुभी तिवारी का सम्मान, जनसत्ता दल जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
पट्टी तहसील क्षेत्र के उड़ैयाडीह निवासी शुभी तिवारी के नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दिनेश तिवारी ने कहा कि शुभी तिवारी की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से प्राप्त की गई यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।शुभी के पिता संजय तिवारी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर परिजनों और शुभचिंतकों ने शुभी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment