दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारतेलियानी पुलिया के पास से पकड़ा गया, काशीपुर गांव का रहने वाला है आरोपी
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेलियानी पुलिया के पास से पकड़ा गया, काशीपुर गांव का रहने वाला है आरोपी
पट्टी। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को आसपुर देवसरा पुलिस ने गुरुवार को तेलियानी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों और वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी तेलियानी पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक संजय कुमार ने हमराही सिपाही कैलाश यादव और प्रवेश चौहान के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम चौहान (24) पुत्र वीरेंद्र प्रताप चौहान निवासी काशीपुर, थाना आसपुर देवसरा के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में धारा 64(1), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment