नहर पटरी की सड़क गड्ढों में तब्दील, कुंदनपुर से सलाहपुर तक राहगीर परेशान

नहर पटरी की सड़क गड्ढों में तब्दील, कुंदनपुर से सलाहपुर तक राहगीर परेशान
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रही शारदा सहायक खंड-36 की नहर पटरी की सड़क कुंदनपुर से सलाहपुर तक पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गड्ढों में फंसकर चोटिल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।शुक्रवार को सरसतपुर गांव के रामखेलावन, सुनील कुमार, उर्मिला देवी, मनीषा देवी और सूर्यभान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क का शीघ्र दुरुस्तीकरण कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी चौरसिया ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी है। जल्द ही आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर आवागमन सुचारु कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज