धौरहरा के पास सड़क किनारे सूखा पेड़ बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग

धौरहरा के पास सड़क किनारे सूखा पेड़ बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के धौरहरा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ राहगीरों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।गांव निवासी सूरज वर्मा, जगमोहन, सौरभ, शिवकांत, राकेश, नंदन चतुर्वेदी और शुभम तिवारी ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सूखा पेड़ कभी भी गिरकर जान-माल का नुकसान कर सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक इसे हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।ग्रामीणों ने सूखे पेड़ को तत्काल कटवाने की मांग करते हुए संभावित दुर्घटना से पहले आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।इस संबंध में वन विभाग के दरोगा विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। सूखे पेड़ को कटवाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर पेड़ हटवा दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज