पट्टी-आसपुर देवसरा मार्ग पर सड़क तक फैली झाड़ियां, हादसों का बढ़ा खतरा

पट्टी-आसपुर देवसरा मार्ग पर सड़क तक फैली झाड़ियां, हादसों का बढ़ा खतरा
पट्टी। पट्टी से आसपुर देवसरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आमापुर बाजार से लेकर आसपुर देवसरा तक सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ियों की डालियां सड़क तक फैल गई हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन समय से दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बरसात के मौसम में झाड़ियां तेजी से बढ़ने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोगों ने सड़क किनारे की झाड़ियों की जल्द कटाई कराए जाने की मांग की है ताकि संभावित हादसों पर रोक लग सके।
इस संबंध में वन विभाग के दरोगा विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। सड़क की पटरियों पर फैली झाड़ियों को जल्द कटवाने की कार्रवाई कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज