महिला से मारपीट, सीओ पट्टी से लगाई न्याय की गुहार
महिला से मारपीट, सीओ पट्टी से लगाई न्याय की गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में पड़ोसी पर महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पट्टी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।जलालपुर गांव निवासी मोनी पांडे, पत्नी उमेश पांडे, ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सीओ पट्टी प्रदीप सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। शुक्रवार को बाजार से घर लौटने पर बच्चे घर पर नहीं मिले। बच्चों के घर आने पर वह उन्हें डांट-फटकार रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं।पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी सीओ पट्टी को देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चौकी प्रभारी ओंकार सिंह को मौके पर भेजकर जांच करने तथा दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment