ढकवा बाजार में दुकानदार की दुकान के सामने डाला कचरा, शिव मंदिर के पास गंदगी से लोगों में आक्रोश

ढकवा बाजार में दुकानदार की दुकान के सामने डाला कचरा, शिव मंदिर के पास गंदगी से लोगों में आक्रोश
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र की ढकवा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पंचायत के एक सफाईकर्मी ने कूड़ा वाहन से पूरा कचरा एक दुकानदार की दुकान के ठीक सामने डाल दिया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कचरा डाला गया, उसके पास ही एक छोटा शिव मंदिर भी स्थित है। मंदिर के आसपास गंदगी फैलने से श्रद्धालुओं और बाजारवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल और धार्मिक स्थान के समीप इस तरह कचरा फेंकना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।बाजार निवासी राजू जायसवाल और संतोष ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की मनमानी से बाजार की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी ने बताया कि बाजार का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सफाईकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज