पशु बांधने को लेकर विवाद, युवक समेत तीन को पीटा,पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

पशु बांधने को लेकर विवाद, युवक समेत तीन को पीटा,

पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के छतौना गांव में आबादी की जमीन पर पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवक और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी रामप्रभात निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी अनुराग निषाद, अंकित निषाद, सौरभ निषाद, भुईधन निषाद और सूरज निषाद जबरन घंटा गाड़कर आबादी की जमीन में जानवर बांधने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लात-घूंसों और डंडे से रामप्रभात की पिटाई कर दी।शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचे भतीजे सुभाष निषाद और बेटी सोनम निषाद के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने सभी को जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मामले मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज