दो सफाई कर्मियों के विरुद्ध संक्रामक बीमारी फैलने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज,विवाद पर व्यापारी के दरवाजे फेंका था कूड़ा

दो सफाई कर्मियों के विरुद्ध संक्रामक बीमारी फैलने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज,

विवाद पर व्यापारी के दरवाजे फेंका था कूड़ा 
आसपुर देवसरा। इलाके के सोनपुरा ढकवा बाजार निवासी व्यापारी राजीव कुमार जायसवाल ने नगर पंचायत ढखवा के सफाई कर्मचारी शुभम यादव निवासी हर्रई पट्टी, अरुण यादव निवासी जखनी कला थाना लंभुआ सुल्तानपुर के विरुद्ध दरवाजे पर कूड़ा फेंक कर संक्रामक बीमारी फैलाने तथा विरोध पर गाली गलौज, धमकी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि 24 जुलाई की सुबह दोनों सफाई कर्मी मेरे घर के सामने कूड़े से लदी गाड़ी को लेकर आए थे। तो मैंने कहा कि मेरे घर के सामने के कूड़े को भी लाद लो। जिस पर दोनों ने कहा कि कूड़ा नहीं उठाऊंगा जो करना है करो कह कर विवाद करने लगे। विरोध पर गाली गलौज देते हुए कूड़े की गाड़ी को पलट दिया। पिताजी निकले तो उन्हें भी गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घर के सामने पलटा हुआ कूड़ा बदबू कर रहा है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद सफाई कर्मियों के विरुद्ध संक्रामक बीमारी फैलाने एवं गाली गलौज तथा धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज