रखहा बाजार में कॉस्मेटिक दुकान से चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार
रखहा बाजार में कॉस्मेटिक दुकान से चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार में एक कॉस्मेटिक दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।बीते शनिवार शाम एक युवक ग्राहक बनकर उत्सव सिंह की कॉस्मेटिक दुकान पर पहुंचा। मौका मिलते ही उसने दुकान के गल्ले से नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिया। हालांकि दुकानदार की सतर्कता से उसकी करतूत पकड़ में आ गई। उत्सव सिंह ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी व मोबाइल फोन बरामद कर लिया।इसी दौरान दुकान पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कंधई पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment