रानीपुर गांव में विधवा बेसहारा महिला को नहीं मिली आवास की सुविधा जर्जर मकान में रहने को मजबूर

रानीपुर गांव में विधवा बेसहारा महिला को नहीं मिली आवास की सुविधा जर्जर मकान में रहने को मजबूर 
प्रतापगढ़ जनपद के रानीपुर गांव निवासी कर्मा देवी 60 पत्नी स्वर्गीय छंगू शर्मा के पति की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। वह अपने पुराने कच्चे मकान के दीवार के सहारे टीम शेड लगाकर किसी तरह प्लास्टिक से ढक कर गुजर बसर कर रही है। मंगलवार की शाम 6:30 बजे पीड़ित महिला ने बताया कि उसने कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान से आवास के लिए कहा पर उसे आवास की सुविधा अद्यतन प्राप्त नहीं हो सकी। जिससे वह जान जोखिम में डालकर स्वा निर्मित आशियाने में रहने को मजबूर है। इस समय बारिश की सीजन चल रही है। कहीं सीलन से जर्जर पुराने कच्चे मकान की दीवार गिरी तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल शासन प्रशासन की उदासीनता से यह महिला जर्जर मकान में निवास करने को मजबूर है देखना यह होगा कि इस महिला को आवास की सुविधा उपलब्ध हो भी पाती है या नहीं। पीड़ित महिला ने शासन प्रशासन का ध्यान इस और आकृष्ट कराते हुए आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाने की मांग की है। इस संबंध में शाम करीब 7:30 बजे बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बेसहारा महिला है महिला को आवास की सुविधा नहीं मिली है जिसके लिए डीएम समेत उच्च अधिकारियों से जल्द ही शिकायत की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज