नल पर पानी भरने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

नल पर पानी भरने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दाऊद तकिया गांव में नल पर पानी भरने गई एक महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता (35) ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता है। आरोप है कि वह नल पर पानी भरने गई थी, तभी आरोपी वहां पहुंच गया और उसके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
महिला का कहना है कि शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।पीड़िता ने कोतवाली पट्टी में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज