मामूली बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, दुकानों और घरों में घुसा पानी

मामूली बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, दुकानों और घरों में घुसा पानी
पट्टी। बेलखरनाथ धाम विकास खंड के उड़ैयाडीह बाजार में महज एक घंटे की बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बाजार की सड़क तालाब में तब्दील हो गई और घुटनों तक पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते दर्जनभर से अधिक दुकानों और कई मकानों में पानी घुस गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं सका। जलभराव से रंजन मेडिकल स्टोर, लतीफ अंसारी की फुटवियर दुकान, रंगलाल सोनी की स्वर्णकारी की दुकान, दिलीप गुप्ता की कॉपी-किताब की दुकान, सिराजुल की कॉस्मेटिक दुकान समेत एक दर्जन से अधिक दुकानों और आसपास के मकानों में पानी भर गया। दुकानदारों का कहना है कि पानी घुसने से सामान खराब हो गया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से बाजार में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने, नालियों की नियमित सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान अरुण सोनी ने बताया कि जल निकासी भूमि धरी में हो रही है इसलिए नाली का निर्माण नहीं हो सका है जिसके चलते जल जमाव की समस्या हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज