24 घंटे में खुला ई-रिक्शा बैटरी चोरी का राजसर्विलांस की मदद से शातिर गिरफ्तार, तीन बैटरियां बरामद; कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

24 घंटे में खुला ई-रिक्शा बैटरी चोरी का राज

सर्विलांस की मदद से शातिर गिरफ्तार, तीन बैटरियां बरामद; कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
मानिकपुर, प्रतापगढ़। ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने वाले शातिर आरोपी को मानिकपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। सर्विलांस सेल की मदद से हुई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार ममरखापुर मिरगढवा निवासी सोनू सोनकर (24) ने अपने साथी रोहन कुमार के साथ चोरी की योजना बनाई थी। दोनों ने लाल रंग के ई-रिक्शा को बाग में ले जाकर उसकी बैटरियां निकाल ली थीं। घटना के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
30 अगस्त को पुलिस टीम ने शाहाबाद मुर्गी फार्म जाने वाले कच्चे रास्ते के पास घेराबंदी कर सोनू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ईस्टमैन कंपनी की नीले-पीले रंग की तीन बैटरियां बरामद हुईं।
बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ प्रतापगढ़, कौशाम्बी और हरदोई में चोरी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की हिस्ट्रीशीट संख्या 147A भी खोली है। पुलिस अब उसके साथी रोहन कुमार की तलाश में जुटी है।
कार्रवाई एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय और सीओ कुंडा शिव नारायन वैस के पर्यवेक्षण में हुई। टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह समेत मानिकपुर थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज