बारिश में कच्चा मकान ढहा, बेघर हुआ गरीब मजदूर,

बारिश में कच्चा मकान ढहा, बेघर हुआ गरीब मजदूर,
मंडी समिति के टीन शेड में रहने को मजबूर रामगरीब, आवास की लगाई गुहार

कुंडा। हीरागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 फतूहाबाद निवासी रामगरीब धुरिया पुत्र जगन्नाथ का कच्चा मकान सोमवार को बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। मकान पूरी तरह धराशायी होने से गरीब मजदूर के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।मकान गिरने के बाद रामगरीब के पास सिर छिपाने के लिए छत तक नहीं बची। आर्थिक तंगी के चलते वह फिलहाल फतूहाबाद मंडी समिति के टीन शेड के नीचे रहने को मजबूर है। परिवार में एक बेटा मुकेश धुरिया है, जो कुंडा में रहकर मजदूरी करता है, जबकि पत्नी मायके में रहती हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार का स्थलीय निरीक्षण कराकर तत्काल आर्थिक सहायता तथा पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का दौर जारी रहने पर पीड़ित परिवार की परेशानी और बढ़ सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज