11.74 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट सीज

11.74 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट सीज
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा पुलिस ने खटखटहवा पुल के पास चेकिंग के दौरान 11.74 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी बृजेश पांडेय (31) पुत्र बाल गोविंद पांडेय निवासी गधियावां, थाना आसपुर देवसरा है। उसके कब्जे से नशीला पदार्थ और बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी के तहत कार्रवाई की है। बाइक को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने एमडी खरीदने के लिए दो अन्य लोगों के नाम बताए हैं। मोबाइल में व्हाट्सएप चैट और यूपीआई लेनदेन का विवरण मिलने की बात भी पुलिस ने कही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज