स्व. पं. भगवान दीन दुबे की 128वीं जयंती पर शिक्षक आलोक कुमार शुक्ल का हुआ स

स्व. पं. भगवान दीन दुबे की 128वीं जयंती पर शिक्षक आलोक कुमार शुक्ल का हुआ सम्मान
प्रतापगढ़ । बी.डी. दुबे इंटरमीडिएट कॉलेज, पहाड़पुर के प्रांगण में स्व. पं. भगवान दीन दुबे की 128वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक आलोक कुमार शुक्ल को सम्मानित किया गया। शुक्ल वर्तमान में माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष हैं।माध्यमिक शिक्षक संघ की पहाड़पुर इकाई के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, मंत्री ब्रह्मदत्त शुक्ल, प्रबंधक नवीन कुमार दुबे, प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र पांडेय समेत मनोज कुमार मिश्र, राजेश तिवारी, अमितेश शुक्ल, विश्वदीप मिश्र एवं कृष्णकांत यादव आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकगणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में स्व. पं. भगवान दीन दुबे के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और उनके आदर्शों को भी याद किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज